.मैट्रिक में 14222 विद्यार्थियों में 13599 हुए सफल, राज्य में सातवें स्थान पर रहा साहिबगंज

शिक्षा विभाग की टीम के वजह से मिली सफलता : डीसी

साहिबगंज जैक की ओर से 2026 मैट्रिक बोर्ड का परिणाम गुरूवार को घोषित किया गया. पूरे राज्य में साहिबगंज जिला सातवें स्थान पर रहा. जिले में एक बार फिर लड़कियां लड़कों से आगे रहीं. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 14222 छात्र-छात्रा ने फॉर्म भरा था, जिसमें 14132 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. 13599 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. 96.228 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे. डीइओ डॉ दुर्गानंद झा ने बताया कि जैक की ओर से जारी परिणामों के अनुसार 96.498 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की, जबकि लड़कों का प्रतिशत 95.891 रहा. जैक की ओर से जारी परिणाम में मैटिक परीक्षा 2026 में जहां 6021 छात्रों ने सफलता हासिल की, वहीं छात्राओं की संख्या 7578 रही. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होनेवाले छात्र 3102 तथा छात्राएं 3808, द्वितीय श्रेणी में छात्र 2626 एवं छात्राएं 3494 तथा तृतीय श्रेणी में 293 छात्र एवं 276 छात्राएं रहीं, जबकि 113 विद्यार्थियों का परिणाम मार्जिनल रहा. 18 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं जिले में मैट्रिक का रिजल्ट प्रकाशित होने पर जहां पास होने पर परिजन ने खुशी व्यक्त की. वहीं डीसी ने कहा कि झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में साहिबगंज जिला 96.22 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में सातवें स्थान पर रहा. डीसी दीपक कुमार दुबे ने कहा कि इस सफलता के लिए डीइओ दुर्गा नंद झा, डीएसइ कुमार हर्ष और जिले के सभी हाईस्कूल शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा. डीसी ने बताया कि सभी शिक्षकों ने बच्चों के बीच सफल पढ़ाई सुनिश्चित की. इसके साथ ही, जिला मुख्यालय और कई प्रखंडों के स्कूलों में पुस्तकालय का उपयोग करके पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, जिससे छात्रों की सफलता सुनिश्चित हुई. डीसी के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने दिये बेहतर परिणाम : दुर्गानंद झा फोटो नं 23 एसबीजी 43 है कैप्सन – गुरूवार को दुर्गानंद झा साहिबगंज झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया. इस बार के परिणाम में संताल परगना के तीन जिलों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनायी. जिलेवार प्रदर्शन में साहिबगंज 96.22 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में सातवें स्थान पर है. संताल परगना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक एवं साहिबगंज डीइओ दुर्गानंद झा ने परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह बच्चों के सतत अभ्यास का परिणाम है. साथ ही, उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में छात्र सफलता प्राप्त कर सके. साहिबगंज जिले के संदर्भ में डीइओ ने बताया कि जिले के पूर्व डीसी हेमंत सती के कुशल मार्गदर्शन के कारण यह परिणाम संभव हो पाया. उन्होंने कहा कि डीसी ने परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षार्थियों को पिछले 10 सालों के प्रश्न बैंक से 10 का क्वेश्चन वितरित किये थे, जो छात्रों के लिए तैयारी में अहम साबित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >