आवास शुरू नहीं करने वाले लाभुकों पर होगा सर्टिफिकेट केस

बीडीओ ने भी कर्मियों को आवास पूर्ण कराने का कड़ा निर्देश दिया

पतना. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में आवास के जिला समन्वयक सुमित कुमार चौबे ने पंचायत कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी उपस्थित रहे. जिला समन्वयक ने पंचायतवार अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जनमन आवास, बाबा साहेब आवास की समीक्षा की तथा कर्मियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि वैसे लाभुक जिन्होंने प्रथम किस्त की राशि लेकर अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं किया है, वैसे लाभुक को चिन्हित करें. उनके ऊपर सर्टिफिकेट केस किया जायेगा. साथ ही तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों को एक सप्ताह में छत ढलाई पूर्ण कर लेना है. ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 39 आवास तथा 24-25 मे 102 अबुआ आवास पेंडिंग हैं. बैठक में बीडीओ ने भी कर्मियों को आवास पूर्ण कराने का कड़ा निर्देश दिया है. मौके पर प्रखंड समन्वयक मनीष रंजन गौतम, पंचायत सचिव सुशील मरांडी, महेंद्र साहा, जनसेवक जयशंकर मिश्रा, कुमारी मौसमी, सुबोध हेमब्रम, नारायण भगत सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >