बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारें और नाम रोशन करें

संत जेवियर्स स्कूल में 59वां वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन, बोले विधायक एमटी राजा

साहिबगंज

संत जेवियर्स स्कूल, साहिबगंज के 59वें वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन बुधवार को विद्यालय परिसर में भव्य रूप से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एमटी राजा ने मशाल प्रज्वलित कर तथा कबूतर उड़ाकर किया. मौके पर मुख्य अतिथि एमटी राजा ने कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारें और नाम रोशन करें. कहा ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है. बच्चों की प्रतिभा निखरती है. बच्चे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक एवं रंगारंग मार्च पास्ट से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. मार्च पास्ट प्रतियोगिता में कैंपियन हाउस ने प्रथम स्थान, कोस्टका हाउस ने द्वितीय स्थान तथा ब्रिटो हाउस एवं लोयला हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं खेलकूद समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्य फादर अरुल गौस के नेतृत्व में मुख्य अतिथियों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया. इसके पश्चात खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ ली गयी. केजी-1 से कक्षा 4 तक के बच्चों ने अलग-अलग टुकड़ियों में आकर्षक पीटी प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, इंटर-हाउस रिले रेस, बाधा दौड़ सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. अंकों के आधार पर कैंपियन हाउस ने 775 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं लोयला हाउस 769 अंकों के साथ द्वितीय, कोस्टका हाउस 700 अंकों के साथ तृतीय तथा ब्रिटो हाउस 641 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा. इस अवसर पर फादर अरूल डॉस, फादर बी.एम. जोश, ग्रेसी, फादर अरोकियम स्टेनी, ब्रदर रोशन, बेन जॉनशन, फादर इग्नासियस नाकडा, प्रणव शंकर, कुणाल पाठक, आदित्य ठाकुर, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सुमित कुमार, बी. सोरेन, डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी सहित सैकड़ों अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >