प्रतिनिधि, बोरियो. बोरियो-बोआरीजोर मुख्य सड़क के दनवार गांव के समीप तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. हादसे में चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गये.
भागलपुर से राजमहल जा रहा था ट्रक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 407 ट्रक भागलपुर से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर राजमहल जा रहा था. इसी क्रम में दनवार गांव के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी.
हादसे में ट्रक चालक भागलपुर निवासी रविन्द्र यादव (47) और उपचालक कृष्णा यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बोरियो में भर्ती कराया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर
सीएचसी बोरियो में ऑन ड्यूटी डॉ. सुदामा कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
