पलामू का कुख्यात सुजीत सिन्हा साहिबगंज जेल में शिफ्ट

छ मामले अभी लंबित हैं, जो न्यायालय के समक्ष चल रहे हैं

साहिबगंज

झारखंड के पलामू जिले का रहनेवाला कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को शनिवार रात करीब 11:15 में कड़ी सुरक्षा के बीच मंडल कारा में शिफ्ट कर दिया गया. इसके पूर्व 10 अगस्त को उसे चाईबासा से पलामू के केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था, जहां पर उनकी गतिविधि जेल के अंदर बदल रही थी. मतलब कि वह अपने ग्रुप को तैयार करने के फिराक में था. चूंकि स्थानीय होने के कारण उसे ज्यादा इस बात की प्राथमिकता मिल रही थी. इसी पर विचार करते हुए पलामू डीआइजी व जेल अधीक्षक ने जेल आइजी से सिफारिश की थी कि वहां से किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाये. बताया जा रहा है कि कुख्यात सुजीत सिन्हा के ऊपर पलामू के अलावा रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ समेत कई जिलों में करीब डेढ़ दर्जन से आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें कई मामले में वह बरी भी हो चुका है. कुछ मामले अभी लंबित हैं, जो न्यायालय के समक्ष चल रहे हैं. इधर, सुरजीत सिंह के साहिबगंज जेल शिफ्ट होते ही रविवार को एसडीपीओ किशोर तिर्की व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह संयुक्त रूप से मंडल कारा पहुंचे है. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टिकोण से निरीक्षण किया है. उन्होंने उसके रखरखाव एवं रहने सहने का स्थान के अलावा भी कई बातों को मामले में जानकारी ली है. सूत्र बताते हैं कि जेल के अंदर ग्रुपबाजी न हो. इसके लिए जेल प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >