सिदो-कान्हू त्याग और देशभक्ति के महान प्रतीक: एसपी

अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर पाकुड़ जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम सिदो-कान्हू पार्क में हुआ, जहां एसपी निधि द्विवेदी सहित कई अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। एसपी ने सिदो-कान्हू के जीवन को त्याग, साहस और देशभक्ति का प्रतीक बताया और युवाओं को उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने व देश के प्रति जिम्मेदार बनने का आग्रह किया। समाहरणालय सभागार में भी अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया। यह कार्यक्रम शहीदों की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास था।

सिदो-कान्हू का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति का प्रतीक: एसपी नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सिदो-कान्हू पार्क में मुख्य कार्यक्रम में एसपी निधि द्विवेदी, परियोजना निदेशक आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. एसपी ने कहा कि सिदो-कान्हू का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है. नयी पीढ़ी को उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए. समाहरणालय सभागार में भी अधिकारियों एवं कर्मियों ने सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू पार्क पहुंचकर आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >