40 घंटे में साहिबगंज में दूसरा शव मिलने से सनसनी, जांच के लिए पहुंची पुलिस

साहिबगंज शहर में 40 घंटे के भीतर दूसरा शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. दिलीप झा नामक अधेड़ का शव पुल के नीचे मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

साहिबगंज शहर में 40 घंटे के भीतर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में पुल के नीचे दूसरा शव संदेहास्पद परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंच गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की सूचना नगर थाने को दी. सूचना मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गयी. शव को पुल के नीचे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

अकेले किराये के मकान में रहता था मृतक दिलीप झा

सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि शव के बारे में सूचना मिली थी. इसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय कॉलोनी निवासी दिलीप झा (55) के रूप में हुई है. वह अकेले किराये के मकान में रहते थे. दिन भर मजदूरी करते थे. उनको कुछ नशे के भी लत थी. इसकी भी जांच पुलिस कर रही है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि दिलीप झा की मौत पुल से गिरने की वजह से हुई होगी. हालांकि, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि उनकी मौत कैसे हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

27 फरवरी को बरामद हुआ था महिला का अर्द्धनग्न शव

उन्होंने बताया कि 27 फरवरी 2025 की शाम करीब 5 बजे जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर के पास भोजवा टोली में मुख्य सड़क पर महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ था. उसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे. शव को बोरे में भरकर झाड़ी के पीछे फेंक दिया गया था. इस केस की जिरवाबाड़ी पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें

डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए कब से किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन, कब होगी परीक्षा?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >