रेक लोडर की सुनी परेशानी, लोडिंग को लेकर दी गयी जानकारी

मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम व सीनियर डीओएम ने किया मिर्जाचौकी स्टेशन का निरीक्षण

मंडरो. मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम अंजन व सीनियर डीओएम एके मौर्य ने बुधवार को मिर्जाचौकी स्टेशन का निरीक्षण किया. इसके बाद मिर्जाचौकी व करमटोला के रेक लोडरों के साथ मिर्जाचौकी स्टेशन प्रबंधक कार्यालय परिसर में बैठक की गयी. इस दौरान रेक लोडिंग करने वाले कर्मियों से परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी. वहीं रेक लोडर ने कहा कि हम लोगों को कार्य करने में थोड़ी परेशानी होती है. ऐसे में हम लोगों को रेक लोडिंग का अलॉटमेंट 6 से 7 बजे शाम तक दिया जाए ताकि कार्यों से संबंधित बातचीत करने में कोई परेशानी ना हो सके. वहीं सीनियर डीओएम एके मौर्या ने रेक लोडर से कहा कि सीटीओ वाली कोई इश्यु है तो बताएं. मिर्जाचौकी में कुल 6 रेक लोडर हैं. कितना प्रोडक्शन हो रहा है. एक दिन में कितने डब्बे में लोडिंग दे पाते हैं. इन सभी बातों की बारी-बारी से जानकारी ली गयी. कहा कि लोडिंग के दौरान ट्रैक पर गिट्टी गिर जाती है तो इसपर हम सभी को ध्यान देने की आवश्यकता है. कोई भी गिट्टी ट्रैक पर ना रहे. लोडिंग के दौरान देखा जाता है कि एक तरफ ज्यादा लोडिंग हो गयी है तो एक तरफ थोड़ा कम रह गयी है, ऐसे वैगन पर अवश्य ध्यान दें. ऐसी छोटी-छोटी बातों को अनदेखा ना करें. लोडिंग कंपलीट होने के बाद अपने से जांच करें और कोई बात को छुपाए नहीं. छुपाने के कारण ही कई बार बड़ी घटना घट जाती है. इसलिए जब लोडिंग पूर्ण हो जाए तो रेलवे ट्रैक को साफ रखें. मौके पर मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन प्रबंधक परमानन्द निराला, कर्मटोला रेलवे स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार, जीएस एस राजकुमार वर्मा, भागलपुर के पुआइंट मेन धर्मेंद्र कुमार, सोमेन सिंह के अलावा रेक लोडर अंकित कुमार सिंह, अजय जायसवाल, अमरेंद्र मिश्रा, यश कुमार चौधरी, पंकज मिश्रा सहित रेलवे विभाग के कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >