साहिबगंज युवा कांग्रेस ने कसी कमर, जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

साहिबगंज में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया.

बरहरवा: जिला युवा कांग्रेस कमेटी, साहिबगंज की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पैतृक आवास इस्लामपुर में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम मौजूद रहे. इनके अलावा युवा कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत, प्रदेश सचिव बिक्की कुमार समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान नेताओं ने युवा कांग्रेस को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गयी.

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और आम युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया गया.

एकजुट होकर संगठन हित में काम करने की अपील

बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और संगठन हित में एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है. युवाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता.

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने की. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, नबीद अंजुम, दिलदार आलम, रबीउल इस्लाम, अख्तरूल समेत युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >