आदिवासी संस्कृति, प्रकृति प्रेम और एकजुटता का दिया गया संदेश

तालझारी में सागुन सारी सोहराय मिलन समारोह का आयोजन

तालझारी

माझी परगना संघ रोफा रूवड़ वैसी के तत्वावधान में रविवार को तालझारी प्रखंड अंतर्गत झरनाटोला में सागुन सारी सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव प्रदर्शन किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद उपस्थित रहे. वहीं बुद्धिजीवी मंच से रमेश हेंब्रम एवं बेंजामिन हेंब्रम विशिष्ट रूप से शामिल हुए. संघ के अध्यक्ष सरोज भूषण हेंब्रम ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सरोज भूषण हेंब्रम ने कहा कि सोहराय आदिवासी समाज का एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि फसल कटाई के बाद नए वर्ष के शुभारंभ के रूप में आदिवासी समाज सोहराय पर्व मनाता है और इस अवसर पर सभी लोग एकजुट होकर अपनी परंपराओं को सहेजने का संकल्प लेते हैं. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सफानियल बेसरा, ज्ञानेंद्र मुर्मू, मेरी मरांडी, सुनीता सोरेन सहित अन्य ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, भाईचारे और प्रकृति प्रेम का सशक्त संदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >