साइबर क्राइम, पोक्सो व महिला सुरक्षा पर छात्राओं को किया जागरूक

– संत जेवियर्स स्कूल में अभियान के तहत सुरक्षा व कानून की दी गयी जानकारी

साहिबगंज.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी एसआई गायत्री कुमारी द्वारा शुक्रवार को संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान स्कूल की छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले अपराध, शोषण, भेदभाव तथा कानून व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को विशेष रूप से अश्लील हरकत, यौन अपराध, बालक-बालिकाओं की तस्करी, साइबर अपराध, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के दुरुपयोग से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उससे बचाव के उपायों के बारे में बताया. साथ ही किसी भी संकट की स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 की उपयोगिता की जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी एवं समाज सेविका रिमझिम सिंह ने कक्षा 8, 9 एवं 10 की छात्राओं को साइबर अपराध और पोक्सो एक्ट के तहत महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने कहा कि बच्चियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि वे भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से स्वयं का बचाव कर सकें तथा अपने साथ होने वाली हिंसा का पुरजोर विरोध कर सकें. मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर अरुल डोस सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >