जुआ व नशापान करने, लकड़ी काटने व खेत में कचरा फेंकने पर प्रतिबंध

तालझारी प्रखंड के छोटीभागियामारी में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में बैठक कर ग्रामीणों के लिए तय किये गये नियम

तालझारी

प्रखंड के छोटीभागियामारी गांव में ग्राम प्रधान हिरामुनी टुडू की अध्यक्षता में आदिवासी रैयत, युवा, महिला व पुरुषों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए. गांव में जुआ और नशापान पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा खेत-खलिहान में घास काटने, मौजा क्षेत्र में लकड़ी काटने, किसी के खेत में बकरी चराने, रात 10 बजे के बाद बिना काम के घूमने तथा खेत में कचरा फेंकने पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया. वहीं आदिवासी जमीन का लेन-देन ग्राम प्रधान को सूचित किए बिना करने पर भविष्य में किसी विवाद की सुनवाई नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. बैठक के बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े के साथ सकरीगली बाजार सहित आसपास के गांवों में घूमकर पंपलेट बांटते हुए लोगों को नियमों की जानकारी दी. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >