मासिक लोक अदालत में 14 मामलों का निबटारा

दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से 5,51,400 रुपये की हुई वसूली

साहिबगंज

झालसा के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को साहिबगंज न्यायालय व राजमहल अनुमंडल न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें पक्षकारों की आपसी सहमति से कुल 14 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. कुल 5,51,400 पांच लाख 51 हजार चार सौ रुपये की समझौता राशि प्राप्त हुई. इस पहल से न केवल लंबित मामलों के जल्द निबटारे में मदद मिली, बल्कि पक्षकारों को त्वरित व सुलभ न्याय भी प्राप्त हुआ. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज सिंधु नाथ लामाये के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच आपसी सहमति से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है. इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंक प्रतिनिधि व पक्षकार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >