डीसी ने कानून-व्यवस्था एवं अवैध खनन पर सख्ती के दिये निर्देश

डीसी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

साहिबगंज

डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसपी अमित कुमार सिंह और वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान डीसी ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागवार प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये. डीसी ने हाल के दिनों में कानपुर में मोबाइल चोरी के मामलों में साहिबगंज जिले का नाम सामने आने पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने सतत निगरानी और आवश्यक कार्रवाई के लिए एक विशेष समिति के गठन का निर्देश दिया. डीसी ने पुलिस बाइक गश्ती को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया तथा सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को थाना दिवस का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया. बैठक में डीडीसी सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आइटीडीए संजय कुमार दास, सीएस डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >