जब तक मांगें पूरी नहीं होगी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी

नियमितीकरण नीति निर्माण, वेतन संरचना में सुधार व लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आक्रोश

साहिबगंज

सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर मनरेगा के 15 रोजगार सेवक, सहायक और कनिष्ठ अभियंता कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गये. हड़ताल सोमवार से शुरू होकर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हो जाएगी. मनरेगा प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने नियमितीकरण नीति निर्माण, वेतन संरचना में सुधार, सात माह से लंबित मानदेय भुगतान और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरी तरह से पूरा किए बिना मनरेगा कर्मचारी हड़ताल जारी रखेंगे. सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने बताया कि मनरेगा से संबंधित सभी कार्य आज से बंद हो गये हैं. अब सरकार की ओर से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा. हड़ताल में सहायक अभियंता राजीव रंजन, कनिष्ठ अभियंता दिलीप कुमार मंडल, नेहा कुमारी, प्रखंड मनरेगा अध्यक्ष कन्हाई कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार पंडित, महेश पंडित, प्रवीण कुमार और विनोद कुमार शाह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >