तीन माह में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक पर खरा उतरेगा राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल

राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल को 3 माह में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर लाने की कवायद. उपाधीक्षक ने दिए अहम दिशा-निर्देश. जानिए पूरी योजना.

राजमहल : अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक के अनुरूप तैयार करने को लेकर मंगलवार को अस्पताल परिसर में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने की. इसमें अस्पताल के सभी विभागों के प्रभारी, पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए.

बैठक के दौरान उपाधीक्षक व स्वास्थ्यकर्मी | Prabhat Khabar Network

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर दिशा-निर्देश

बैठक में उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने अस्पताल के बेहतर संचालन एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह के भीतर अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतारने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी विभागों को अपनी तैयारियां पूरी करते हुए निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करना होगा.

पंजियों के संधारण और फीडबैक पर जोर

उन्होंने सभी विभागों को संबंधित पंजियों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण करने तथा इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों से नियमित रूप से फीडबैक लेने का निर्देश दिया. साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने की हिदायत दी.

कमी मिलने पर तय होगी जवाबदेही

बैठक में स्पष्ट किया गया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के मूल्यांकन के दौरान जिस विभाग में किसी प्रकार की कमी या खामी पायी जाएगी, वहां के संबंधित कर्मी एवं पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी. उपाधीक्षक ने कहा कि कार्य में लापरवाही पाये जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, वरीय लिपिक जयराम यादव समेत अस्पताल के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >