पिता की तलाश में भटक रही पुत्री, साहिबगंज जीआरपी से लगायी गुहार

हाथ में पिता की तस्वीर लिए थाना पहुंची जुगनू बीबी, रेलवे पुलिस ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

साहिबगंज

पीरपैंती रेलवे स्टेशन से रविवार को रहस्यमय ढंग से लापता हुए शेख सकुर की तलाश में उनकी पुत्री जुगनू बीबी अपने छोटे पुत्र के साथ साहिबगंज जीआरपी थाना पहुंचीं. हाथ में पिता की तस्वीर लिए जुगनू बीबी ने थाना प्रभारी से भावुक अपील करते हुए अपने पिता की खोज में सहयोग की मांग की. जुगनू बीबी ने बताया कि उनके पिता शेख सकुर पिछले रविवार से लापता हैं. परिजनों को केवल इतनी जानकारी मिली है कि वे किसी ट्रेन से कहीं चले गये थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पिता की तलाश में वे पहले पाकुड़ गयीं, जहां से निराश होकर पटना तक भटक चुकी हैं, किंतु कहीं से भी कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी. अंततः वे साहिबगंज जीआरपी थाना पहुंचीं और रेलवे पुलिस से मदद की गुहार लगायी. जुगनू बीबी ने बताया कि उनके पिता एक साधारण व्यक्ति हैं और घर से बिना किसी को बताए उनका चले जाना पूरे परिवार के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है. इस संबंध में साहिबगंज जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि जीआरपी द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी तथा संबंधित रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में पूछताछ कर शेख सकुर की तलाश की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >