उधवा : राधानगर थाना परिसर में शनिवार को उधवा सीआई हैदर अली की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया. मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में थाना दिवस आयोजित किया जाना है, जिसमें जमीन से जुड़े मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से समाधान की दिशा में पहल की जाती है.
शनिवार को थाना क्षेत्र के लोग जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर थाना दिवस में पहुंचे. सीआई हैदर अली ने बताया कि जमीन से संबंधित कुल सात मामले सामने आए. सभी मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की गई. मौके पर एसआई जुमराती अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.
