प्रभात फेरी निकाल लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
तालझारी
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया. राजमहल प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलहाट व बेलदारचक, तालझारी के साप्ताहिक हाट व महाराजपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी. नुक्कड नाटक का भी आयोजन किया गया. डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि एक जनवरी से 31 तारीख तक जिलेभर में सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. मार्च 2026 के बाद सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को राह-वीर के नाम से जाना जायेगा. प्रोत्साहन राशि के रूप में 25000 रुपये और प्रशस्तिपत्र भी दिया जायेगा. प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रति प्रेरित किया गया. जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह ने बताया कि इस जागरुकता अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना, दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करना, और लोगों को यातायात नियमों का महत्व समझाना है. प्रभातफेरी के साथ-साथ एलइडी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. मौके पर सड़क सुरक्षा योद्धा ओम प्रकाश पंडित, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आइटी सहायक राजहंस, प्रभारी प्रधानाध्यापक देव कान्त कुमार,सहायक शिक्षक आलोक कुमार सिंह, विजय पांडे, डॉ राजू झा, नितेश कुमार तिवारी, मोहम्मद अकबर, असीम दास, गौरव राय, गुरुचरण यादव, मिठू मरांडी, आदेश कुमार सिंह, संजय कुमार, सूरज कुमार मरांडी, मौसमी कुमारी, प्रीति कुमारी, शान अंसारी, रितिक राज चंदन, कुमार मिथिलेश, चितरंजन, रमेश सिंह, अंकित कुमार झा आदि मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.