तालझारी में 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन, जनसंपर्क कर लोगों को किया आमंत्रित

केंद्र सरकार के खान विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को तालझारी प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन. अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान.

प्रतिनिधि, तालझारी. प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम की अध्यक्षता में तालझारी हटिया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को 19 सितंबर को तालझारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गयी और अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गयी.

19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में होगा धरना-प्रदर्शन

बताया गया कि केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को तालझारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया.

अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आह्वान

प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम ने बताया कि 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग शामिल होंगे.

कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम, प्रखंड सचिव मो. जहांगीर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुधीर दास, पंचायत सचिव हरदेव पंडित, होपना मरांडी, मंटू अंसारी, तोपेश दास, सतार अंसारी समेत अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >