बाबा साहब का जीवन संघर्ष और प्रतिभा का प्रतीक है : डॉ समीर

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

साहिबगंज स्टेशन चौक के समीप बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन, शाखा साहिबगंज की ओर से बुधवार देर शाम जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन व आदर्शों को याद किया. मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के जोनल सचिव डॉ. समीर कुमार ने कहा कि बाबा साहब भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज में समानता और न्याय के प्रतीक थे. डॉ. समीर कुमार ने यह भी बताया कि उन्होंने हिन्दू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति और तलाक का अधिकार दिलाने का प्रयास किया. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. समीर कुमार, सेंट्रल एक्जिक्यूटिव चीफ न्यू दिल्ली पीसी मुर्मू, रेलवे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, विशेष प्रमंडल कार्यपालक अभियंता रामाकांत, ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन आसनसोल अध्यक्ष विनोद पासवान, पूर्व रेलवे जोनल वर्किंग अध्यक्ष जयंत विश्वास सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >