शॉर्ट-पिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना प्रिंस क्लब बिशनपुर

ईद के अवसर पर आयोजित शॉर्ट-पिच नाइट टूर्नामेंट का विजेता बना प्रिंस क्लब बिशनपुर

प्रतिनिधि, पतना प्रखंड के बिशनपुर हाइस्कूल मैदान में ईद-उल-फितर के अवसर पर सोमवार को शॉर्ट-पिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रिंस क्लब, बिशनपुर द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि मुखिया पति वसीम अकरम व झामुमो के बिशनपुर पंचायत अध्यक्ष इस्लाम शेख ने शुभारंभ किया. टूर्नामेंट में कल 24 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला बिशनपुर बी टीम व प्रिंस क्लब केंदुआ के बीच खेला गया, जिसमें प्रिंस क्लब केंदुआ 10 विकेट से मैच जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम किया. विजेता टीम को कमेटी द्वारा 15 हजार व आकर्षक कप एवं उपविजेता टीम को 12 हजार व आकर्षक कप देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रिंस क्लब के कप्तान राजा बाबू, बिशनपुर टीम के कप्तान रईस,अध्यक्ष बेनाम शेख, जाफर, साहिल, परवेज, सुजीत गुप्ता, काजिम, सुशांत साहा, तारीकुल, सैबुर रहमान, बाबर अली सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >