Prabhat Khabar Pratibha Samman: साहिबगंज के 500 से अधिक मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

Prabhat Khabar Pratibha Samman: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में साहिबगंज के 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विकास जायसवाल
Prabhat Khabar Pratibha Samman: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को साहिबगंज जिले के बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के होटल आरबी पैलेस में किया गया. जिसमें 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित हुये. समारोह का शुभारंभ अतिथि बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल, बरहरवा सीओ अनोज कुमार, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के प्रतिनिधि कमल आर्य, समाजसेवी सुमन कुमार, प्रभात खबर के संपादक डॉ आलोक कुमार सिंह, यूनिट हेड देवाशीष ठाकुर, बरहरवा मॉडल प्रभारी विकास जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मंच का संचालन चीफ रिपोर्टर संजीत मंडल ने किया.

बड़ी संख्या में शामिल हुए बच्चों के अभिभावक

कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में विज्ञापन सहयोगी रोहन शर्मा, डिजिटल सहयोगी सानू दत्ता, बरहरवा प्रभात खबर के सोनू ठाकुर, विशाल कुशवाहा, उदित आकाश, नागराज साह उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के टॉपर बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उक्त प्रतिभा सम्मान समारोह में बरहरवा, पतना एवं बरहेट प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं बच्चों के अभिभावक शामिल हुये.

सम्मान पाकर बच्चे उत्साहित

कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को सफलता का मूल मंत्र दिया और सभी के उज्जवल भविष्य के कामना की. सम्मान पाकर बच्चे काफी उत्साहित हुये. सभी बच्चों ने प्रभात खबर के इस मंच की काफी सराहना की. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रभात खबर झारखंड के फेसबुक पेज पर भी किया गया, जिसे हजारों लोगों ने लाइव देखा.

ये भी पढ़ें…

कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >