राजमहल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ, छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: साहिबगंज जिले के राजमहल में प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

राजमहल से सानू दत्ता की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल में प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है. 

प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद लोग

दीप जलाकर किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, मनरेगा बीपीओ गगन बाबू, गोल संस्था के संजय आनंद, प्रभात खबर के स्थानीय संपादक डॉ आलोक और यूनिट मैनेजर देवाशिष्ठ ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. 

दीप प्रज्ज्वलित करते हुए अतिथि

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

उद्घाटन के बाद अलग-अलग स्कूलों की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम जारी है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद हैं. कार्यक्रम में आई स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि बच्चे जो सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे हैं उससे बच्चों का मनोबल काफी ऊंचा है. 

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए

कार्यक्रम में शामिल होने आई एक बच्ची ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी हो रही है. मैट्रिक और इंटर के स्टूडेंट्स को सम्मान पत्र दिया जा रहा है और इससे हमारा मनोबल भी बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह इतने लोगों के सामने अपना प्रोग्राम प्रस्तुत कर रही है.

छात्र- छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद हैं. समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने पर उनके चेहरे पर खुशी दिखी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >