राजमहल के बंद पड़े चाइना क्ले कंपनी से कीमती सामान की हुई चोरी

– क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

राजमहल/मंगलहाट.

राजमहल थाना क्षेत्र के कस्बा पंचायत अंतर्गत नवाबडेढ़ी गांव स्थित बंद पड़े कोहिनूर मिनरल्स चाइना क्ले कंपनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, बंद कारखाने से करीब तीन से चार लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान और मशीनरी के पुर्जे चोरी कर लिए गए. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सूचना मिलने पर राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए नाइट गार्ड गणेश मंडल एवं उनके भाई से पूछताछ की. नाइट गार्ड गणेश मंडल के अनुसार, सोमवार देर रात दर्जनों की संख्या में आए अज्ञात चोरों ने दोनों गार्डों को बंधक बना लिया. इसके बाद चोरों ने जनरेटर रूम का दरवाजा तोड़कर 63 केवी अल्टरनेटर (मोटर) के 7-8 पीस सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. बताया जाता है कि कंपनी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे परिसर में काफी मात्रा में कीमती और पुराना सामान रखा हुआ था, जो चोरों के निशाने पर रहा. गौरतलब है कि इस कंपनी में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. 5 जनवरी 2025 को भी यहां से कीमती सामान और लोहा चोरी हुआ था, जिससे यह तीसरी बड़ी घटना बन गयी है. कंपनी के संचालक अजमल हुसैन ने चोरी की पुष्टि करते हुए नुकसान का अनुमान तीन से चार लाख रुपये बताया है और थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नाइट गार्ड से पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >