एफसी सरजोम बगान ने एफसी तालबन्ना को हराया

खेल को खेल के भावना से खेले

तालझारी. स्पोटिंग क्लब बड़ा खट्टापानी तालझारी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार की संध्या को फाइनल खेल के साथ हुआ. फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि तालझारी अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद व पंचायत की मुखिया मती बेसरा ने संयुक्त रूप से फुटबॉल में कीक मारकर व दोनों खिलाड़ियों से परिचय कर किया गया. फाइनल मुकाबला एफसी सरजोम बगान बनाम एफसी तालबन्ना के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अस्थियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल के भावना से खेले व बेहतर खेल का प्रदर्शन करें. इस फाइनल मुकाबले में बेहतर खेल खेलते हुए एफसी सरजोम बगान की टीम ने पेनल्टी सूट में एक गोल देकर जीत हासिल की. क्लब की ओर से विजेता टीम को मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद के हाथों 10 हजार व मुखिया मती बेसरा के हाथों उप विजेता टीम को आठ हजार देकर पुरस्कृत किया जायेगा. इसके अलावा सेमीफाइनल मुकाबले में जीते एफसी बैलदारचक व एफसी संग्रामपुर के टीम को झामुमो के पूर्व पंचायत अध्यक्ष मो सत्तार के हाथों तीन-तीन हजार देकर पुरस्कृत किया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष हगन हेंब्रम, सचिव करण मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >