प्लेन की गड़गड़ाहट व तेज आवाज से दहल उठी धरती, सहमे लोग

लोगों ने जोरदार आवाज सुनी

बोरियो.

थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब लोगों को आसमान में फाइटर प्लेन की गड़गड़ाहट के बीच तेज़ आवाज सुनाई दी. लोग अपने-अपने घरों से निकल कर आसमान की ओर देखने लगे. दनवार गांव के लोग घरों से निकल कर पहाड़ की ओर भागे. उन्हें लगा कि शायद हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ हो. लेकिन पहाड़ पर पहुंचने के बाद वहां कुछ नहीं मिला. बोरियो बाजार, दनवार, गौरीपुर, तेलो, चासगामा, मोतिपहाड़ी, बिचपुरा, बालीडीह, मंगरुटिकर, बागमुंडी, बिशनपुर, पुआल के ग्रामीणों ने तेज़ धमाके की आवाज को सुना है. लेकिन कहीं कुछ मिला नहीं है. दनवार और बागमुंडी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहाड़ पर चढ़कर पूरे पहाड़ को छान मारा, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला. ग्रामीणों के मुताबिक सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर तेज़ धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि इलाका दहल उठा. कई लोगों ने आसमान पर फाइटर प्लेन को उड़ते भी देखा. लोगों का कहना है कि पलक झपकते ही प्लेन आसमान से गायब हो गया. वहीं फाइटर प्लेन को देखने के कुछ ही मिनट बाद लोगों ने जोरदार आवाज सुनी है. धमाके के बाद बोरियो पुलिस ने भी क्षेत्र में गश्त तेज़ कर दी. थाना प्रभारी क्षेत्र में निकल कर ग्रामीणों से जानकारी लेते रहे. हालांकि कहीं से कुछ मिलने की सूचना प्राप्त नहीं हुई. इधर, आवाज की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. लोगों में तरह-तरह के चर्चे होने लगे. किसी ने वायु सेना का मॉक ड्रिल बताया तो किसी ने दूसरे देश का हमला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >