100 दिन के अभियान के 30वें रोज 2956 मरीजों की हुई जांच, मिले 13 टीबी मरीज

जिले के नौ प्रखंडों में कैंप, चाय पर चौपाल और स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

साहिबगंज

साहिबगंज जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन का विशेष जागरूकता व जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसकी शुरुआत 24 मार्च को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने की. जिले के नौ प्रखंडों में कैंप, चाय पर चौपाल और स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है. अब तक 30 दिनों में 1640 पुरुष व 1318 महिलाओं सहित 2956 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिसमें 13 टीबी मरीज मिले हैं. अभियान के तहत हाइरिस्क गांवों में जांच, जागरूकता और निःशुल्क इलाज की जानकारी दी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है.

कहते हैं सीएस

जिले में टीवी उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है. 100 दिन का लक्ष्य है चौक पर चौपाल लगाकर कार्य किया जा रहा है. तीन ही मशीन रहने के कारण कठिनाई हो रही है.

डॉ रामदेव पासवान, सीएस

प्रखंड का नाम – संभावित लोग – हाई रिस्क गांव/वार्ड- पुरूष- महिला- एक्स-रे – मिली टीवी केस

बरहेट – 1846- 33- 109- 58- 167- 03

बरहरवा- 1704- 74- 45- 26- 71- 03

बोरियो – 3077- 57- 122- 249- 371- 00

मंडरो- 2626- 39- 192- 372- 564- 00

पतना- 1383- 41- 175- 98- 272- 00

राजमहल- 6444- 64- 218- 96- 314- 00

साहिबगंज- 1496- 19- 613- 277- 889- 04

तालझारी – 5784- 35- 109- 65- 174- 02

उधवा- 3821- 47- 57- 77- 134- 01

कुल- 28181- 409- 1640- 1318- 2956- 13

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >