मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

झारखंड प्रौद्योगिकी विवि ने परीक्षा संचालन को लेकर की ऑनलाइन बैठक

साहिबगंज

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची द्वारा डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर (2025) की परीक्षा सोमवार से आयोजित होने जा रही है. इसके सफल संचालन हेतु शनिवार को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. निर्मला सोरेन ने की, जिसमें राज्यभर के परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक एवं प्रवेक्षक शामिल हुए. बैठक में परीक्षार्थियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और नकल करते पाए जाने पर निष्कासन जैसी सख्त कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की क्षति होने पर संबंधित छात्र या संस्थान से भरपाई कराने का निर्णय लिया गया.

मॉडल कॉलेज राजमहल में दिशा-निर्देश

मॉडल कॉलेज, राजमहल (साहिबगंज) के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने भी परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर बल दिया. साथ ही परीक्षार्थियों के लिए स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >