केंद्र की भाजपा सरकार चुनावी लाभ के लिए महिलाओं को भ्रमित कर रही : सुनील साहू

महिला आरक्षण बिल को लागू कराने के उद्देश्य से जिलों का दौरा कर रहे राजद के प्रदेश अध्यक्ष

साहिबगंज.

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू महिला आरक्षण बिल को लागू कराने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में वे रविवार को साहिबगंज परिसदन पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद परिसदन में बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सत्यनारायण यादव ने की. बैठक को संबोधित करते हुए सुनील साहू ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण बिल को लेकर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में बिल पारित होने के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है और सरकार संशोधन के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. उन्होंने भाजपा के बयानों की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं के साथ धोखा बताया. वहीं, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि देश की महिलाएं सरकार की नीतियों को समझ रही हैं और भाजपा की कथनी-करनी में अंतर साफ देख रही हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग की, ताकि सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके. इस दौरान बोरियाे के चिरंजीवी प्रसाद राम और बरहेट के नंदलाल साह ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की. दोनों नेताओं का स्वागत किया गया और संगठन विस्तार पर भी जोर दिया गया. मौके पर राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, दिनेश यादव, विमल यादव, ब्रह्मदेव यादव, चिरंजीवी राम, रामावतार सिंह, सुमन गुप्ता, संनौल शेख़, दिलीप प्रमाणिक, सोनू यादव, सचिन मंडल, नितेश यादव, नंदलाल साह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >