आइडियल कोचिंग सेंटर में मैट्रिक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

मोबाइल के सही उपयोग से सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी

बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 14, कुशवाहा टोला स्थित आइडियल कोचिंग सेंटर में शनिवार को जैक मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कथावाचक संजय कृष्ण स्नेहजी महाराज, वार्ड पार्षद विजय कुमार व रौनक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान जिले में पांचवां स्थान पाने वाली अंजली कुमारी, दसवां स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति कुमारी रूज और कृतिका कुमारी सहित अन्य छात्रों को शिल्ड, मेडल व कॉपी-कलम देकर सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. वहीं संजय कृष्ण महाराज ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और मोबाइल के सही उपयोग से सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी. मौके पर शिक्षक जयकांत महतो, जगदीश महतो, संजय महतो, गौरव झा, सौभिक सरकार, सुमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >