1977 से कुशवाहा टोला में हो रहा भव्य दुर्गापूजा का आयोजन

सच्चे हृदय से मांगी गयी मनोकामनाएं मां पूर्ण करतीं हैं

बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला में बीते 49 वर्षों से सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति कुशवाहा टोला द्वारा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मां की आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. ऐसा माना जाता है कि श्रद्धा भाव व सच्चे हृदय से मांगी गयी मनोकामनाएं मां पूर्ण करतीं हैं. मंदिर स्थापना को लेकर कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि वर्ष 1977 में स्व मेघलाल महतो, स्व तपेश महतो, स्व बृजमोहन महतो, स्व धीरेन महतो, स्व गणेश महतो व धीरेन्द्र प्रसाद महतो सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा दुर्गा पूजा शुरू की गई थी. शुरुआत में कमेटी द्वारा चंदा संग्रह कर झोपडी में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके भक्ति भाव से पूजा-अर्चना शुरू की गयी. उसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया. वर्तमान में यहां बनारस के पंडित चंद्र प्रकाश चौबे द्वारा चंडी पाठ व आरती, बहरामपुर के आचार्य अमित चटर्जी व प्रदीप रॉय द्वारा षष्ठी से दशमी पूजा विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जा रहा है. वहीं, इस वर्ष रानीगंज मालदा के मूर्तिकार गणपति पाल द्वारा मां दुर्गे की आकर्षक व भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया गया तथा सैंथिया के फ़ौनी दास, साधु दास व दिलीप दास द्वारा ढाक वादन किया जा रहा है. पूजा को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष हरिवंश कुशवाहा, महासचिव देवाशीष महतो, कोषाध्यक्ष सुदेश कुशवाहा, पूजा प्रभारी मुकेश महतो, सह पूजा प्रभारी अमरनाथ कुशवाहा, चंदा प्रभारी, सुमित गुप्ता, सचिव प्रमोद कुमार, अजय यादव, कपिलदेव महतो, राजेश कुमार सहित अन्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >