प्लस टू उउवि कन्या तालझारी में चहारदीवारी व पेयजल की समस्या दूर कराने की मांग

300 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं

तालझारी

प्रखंड मुख्यालय से सटे प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय कन्या, तालझारी में चहारदीवारी, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय में महाराजपुर से लेकर कल्याणचक सहित आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय परिसर के बाहर पूर्व में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था और नल भी लगाया गया था, ताकि बच्चों को पेयजल की सुविधा मिल सके. लेकिन चहारदीवारी नहीं होने के कारण पानी टंकी खराब हो गई है और नल भी टूट-फूट गया है. प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार ने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण लगभग वर्ष 2007-08 के आसपास हुआ था. वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक करीब 300 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि कक्षा 1 से 8 तक 82 बच्चे पढ़ते हैं. पूर्व में विभाग को चहारदीवारी निर्माण के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई पहल नहीं की गई है. बीपीओ दीपक मंडल ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी, ताकि इस पर उचित कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >