मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बोरियो विधायक धनंजय सोरेन तथा मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को भाग लेने का अवसर अवश्य मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. यह आपकी अपनी कला है जिसे मंच मिलते ही पहचान मिलती है. माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके. पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने जानकारी दिया कि इस वर्ष मिर्जाचौकी में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कार्यक्रम में कई छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. मौके पर समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र साह, बलराम भगत, सचिव निरंजन जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रीनाथ चौधरी, उद्घोषक बालेश्वर प्रसाद भगत, व्यवस्थापक प्रमोद गुप्ता, अजय जयसवाल, कपिल मुनि भगत, शंभुनाथ जयसवाल, चंदन सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.