बेंगलुरु से ससुराल लौटते समय प्रवासी मजदूर की मौत

बेंगलुरु से मजदूरी करके अपने ससुराल मंगलहाट लौट रहे विकास यादव (34) की ट्रेन यात्रा के दौरान विशाखापट्टनम में मौत हो गई। वे कल्याणचक गांव के निवासी थे और कबाड़ का काम करते थे। उनकी तबीयत बेंगलुरु पहुंचने के बाद खराब थी। मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक छाया है। विकास अपने पत्नी पूजा देवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। शव मंगलवार तक मंगलहाट पहुंचने की संभावना है, जहां बुधवार को अंतिम संस्कार होगा।

प्रतिनिधि, राजमहल/मंगलहाट. बेंगलुरु से अपने ससुराल मंगलहाट लौट रहे एक प्रवासी मजदूर की रास्ते में मौत हो गई. मृतक की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव निवासी विकास यादव (34) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार विकास यादव 20 मई को मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु गए थे. वहां पहुंचने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब रहने लगी. इसी दौरान उनके साले धीरज रविदास, जो पहले से वहां मजदूरी कर रहे थे, उन्हें अपने साथ ससुराल लाने का फैसला किया. बताया गया कि बेंगलुरु से ट्रेन के जरिए लौटने के दौरान सोमवार सुबह करीब 10 बजे विशाखापट्टनम में विकास यादव की मौत हो गई. घटना के बाद धीरज रविदास ने फोन पर परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मृतक के ससुराल पक्ष के लोग सोमवार सुबह ही रवाना हो गए. फिलहाल धीरज रविदास शव को ट्रेन से लेकर घर पहुंच रहे हैं. मृतक के ससुर निवारण रविदास ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी पुत्री पूजा देवी की शादी बिहार के पटना निवासी विकास यादव से हुई थी. शादी के बाद विकास यादव ने इसी क्षेत्र में बसने का निर्णय लिया और वर्ष 2019-20 में कल्याणचक में जमीन खरीदकर घर बनाया. इसके बाद वह पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रह रहे थे. परिजनों के अनुसार विकास यादव बेंगलुरु में कबाड़ का काम करते थे. उनकी मौत की खबर से मंगलहाट और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है. विकास यादव अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, चार वर्षीय पुत्र आनंद कुमार और डेढ़ वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी को छोड़ गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार शाम तक पार्थिव शरीर मंगलहाट गांव पहुंच जाएगा. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद बुधवार सुबह मंगलहाट श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >