संगठन सृजन कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का है अभियान : के राजू

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का दिया गया संदेश

बरहरवा

नगर पंचायत क्षेत्र के बिंदुधाम पथ स्थित निशा मैरेज हॉल में सोमवार को संगठन सृजन 2025 के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बरकत खान ने की. इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत बुके व अंगवस्त्र देकर किया. बैठक में बरहरवा प्रखंड के पांच पंचायतों आहूतग्राम, महाराजपुर, हरिहरा, श्रीकुंड एवं बटाईल पंचायत कमेटी के कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रखंड कमेटी, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में नेताओं ने पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं शहरी स्थानीय निकाय के सांगठनिक विस्तार पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की. प्रदेश प्रभारी के राजू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं. संगठन सृजन कार्यक्रम कोई छोटा अभियान नहीं है, बल्कि संगठन को नयी दिशा देने वाला और पार्टी को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण अभियान है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का निर्देश दिया. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं. कहा कि गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करना ही पार्टी के नेताओं की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने पंचायत स्तर पर चल रहे सांगठनिक कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. वहीं, बैठक को प्रदीप यादव, सुबोधकांत सहाय, शमशेर आलम, तनवीर आलम ने भी संबोधित किया. कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया. कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संगठन को सक्रिय बनाना ही नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता, जागरुकता और संगठनात्मक अनुशासन को भी बढ़ावा देना है. मौके पर वरिष्ठ प्रदेश महासचिव अनुकूल मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी कमल आर्य, मो नसरुद्दीन, पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, भोलानाथ महतो, सहनवाज नासिर, नेहाल अख्तर, अनंत लाल भगत, दिलदार आलम, मिथुन मंडल, मनोज घोष, मो सफातुल्लाह, परवेज आलम, निताय सरकार, थॉमस रॉबर्ट, शरीक रब्बानी, समुद्री बास्की आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर ���माचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >