साहिबगंज झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को साहिबगंज में हुई. बैठक की अध्यक्षता घनश्याम कुमार साह ने की. इसमें जिले के सभी एल-7 एवं एल-8 कर्मियों सहित नौ प्रखंडों के सदस्यों ने भाग लिया और संघ की मजबूती तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी एल-7 एवं एल-8 कर्मियों की बैठकों में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी. अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बैठक में संघ की नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष सुनील कुमार साहा, उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार साहा एवं विनोद कुमार, सचिव श्रवण कुमार, उपसचिव रतिलाल कुमार, कोषाध्यक्ष दनीनाथ दत्ता, मीडिया प्रभारी अंशुमान कुमार साहा तथा जिला संरक्षक शाहनवाज आलम चुने गए. साथ ही, विभिन्न प्रखंडों के लिए नोडल पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सुनील कुमार साह (बरहेट), रतिलाल कुमार मंडल (बोरियो), सत्यजीत कुमार सत्यम (मंडरो), अमित कुमार साह (पतना), सोनू कुमार महतो (राजमहल), अंशुमान कुमार साह (बरहरवा), संतोष कुमार (तालझारी), इजराइल अंसारी (उधवा), श्रवण कुमार (साहिबगंज सदर) तथा दानीनाथ दत्ता (जिला डीएमएमयू) शामिल हैं. बैठक में कई सदस्य उपस्थित थे.
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सुनील कुमार साहा व सचिव श्रवण कुमार
बैठक में कई सदस्य उपस्थित थे.

साहिबगंज (फाइल फोटो)