एनआरइपी और लघु सिंचाई विभाग प्रभार के भरोसे, एक-एक कनीय अभियंता को दो से तीन प्रखंडों का भार

इंजीनियर्स डे पर अभियंताओं को दी गयी श्रद्धांजलि, अभाव में काम कर रहे हैं कई विभाग

साहिबगंज

देश भर में 15 सितंबर को राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जाता है. यह दिन महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की भूमिका को सम्मान देने का अवसर होता है. साहिबगंज में भी अभियंता संघ की ओर से इस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लघु सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में किया गया, वहीं कई अभियंता रांची जाकर राज्यस्तरीय समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में अभियंताओं ने कहा कि टेक्नोलॉजी, आधारभूत संरचना और आर्थिक विकास में अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. हालांकि, जिले में अभियंताओं की भारी कमी देखने को मिल रही है. एनआरइपी और लघु सिंचाई विभाग जैसे कई विभाग महज प्रभार के भरोसे चल रहे हैं. एक-एक कनीय अभियंता (जी) को दो से तीन प्रखंडों का प्रभार संभालना पड़ रहा है. भवन प्रमंडल में केवल तीन सहायक और कनीय अभियंता हैं, जबकि कार्य की मात्रा अधिक है. स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर परिषद और जिला परिषद जैसे विभागों में अभियंताओं की कमी के चलते अन्य विभागों से उधार लेकर कार्य कराया जा रहा है. पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी लघु सिंचाई विभाग में प्रभार में हैं, जबकि चंद्रशेखर मरांडी की नियुक्ति की गयी है. अभियंताओं ने कार्य का बोझ बढ़ने और समुचित संसाधनों की कमी पर चिंता व्यक्त की. इस अवसर पर जी चेतन ने जान��ारी दी कि रांची में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए कई अभियंता रवाना हुए है. साहिबगंज में भी अभियंता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

जिले में एनआरईपी और आरईओ सहित कई विभागों में अभियंताओं की कमी है. समय-समय पर सरकार को इस संबंध में पत्र भेजा गया है. यदि विभागों में आवश्यक संख्या में अभियंताओं की पदस्थापन होती है, तो कार्य संचालन में निश्चित रूप से सुविधा होगी.

-देवीलाल हांसदा, कार्यपालक अभियंता, आरईओ, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >