75% उपस्थिति नहीं रहने पर फॉर्म नहीं भर पायेंगे नौंवी व दसवीं के छात्र

बच्चों को विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें

पतना. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक वार्ड सदस्य संदीप कुमार भगत की अध्यक्षता में हुयी. बैठक में मुख्य रूप से बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विमर्श किया गया. कहा गया कि 9 और 10 वर्ग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75% नहीं रहने पर उन बच्चों को फॉर्म भरने नहीं दिया जायेगा. इसीलिये, अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही छूटे हुये बच्चों का बैंक खाता जल्द से जल्द खोलकर विद्यालय में जमा करेंगे. मौके पर एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप मंडल, उपाध्यक्ष मौसमी देवी, सदस्य बबलू मंडल, अमित साह, प्रकाश गुप्ता, शिवकुमार भगत, शांति देवी, सरस्वती देवी, मरांगमय टुडू, जोबा देवी, मोनिका राय सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >