चेक डैम पूरा हो चुके जगहों पर सोलर पंप या डीजल मोटर पंप से सिंचाई की करें व्यवस्था: डीसी

चेक डैम पूरा हो चुके जगहों पर सोलर पंप या डीजल मोटर पंप से सिंचाई की करें व्यवस्था: डीसी

संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज में डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लघु सिंचाई प्रमंडल और गंगा पम्प नहर प्रमंडल के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में वर्ष 2024-25 की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली गई और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए. लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा जिले में निर्माणाधीन 6 चेक डेम और 2 तालाबों के जीर्णोद्धार की स्थिति की समीक्षा की गई. डीसी ने कार्यों में तेजी लाने को कहा और निर्देश दिया कि जहां चेक डेम का निर्माण पूरा हो चुका है, वहां किसानों को सिंचाई के लिए सोलर या डीजल मोटर पम्प की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए. मध्यम सिंचाई योजना से जुड़े मुद्दों की भी जानकारी ली गई. गंगा पम्प नहर प्रमंडल द्वारा बोरियो प्रखंड के चानन गांव में एसटीपी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र और डब्ल्यूटीपी के सामने गंगा नदी के दाहिने किनारे पर चल रहे कटाव रोधी कार्यों की समीक्षा की गई. इनमें 117 मीटर लंबाई में किनारा निर्माण, 180 मीटर क्षेत्र में चार स्टड का निर्माण, और उधवा प्रखंड के पूर्वी प्राणपुर से श्रीधर कॉलोनी-10 तक कटाव रोधी कार्य शामिल हैं. डीसी ने सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक में गंगा पम्प नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार सोरेन, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >