अपराध गोष्ठी में काली पूजा के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

पेट्रोलिंग गश्ती बरकरार रखें

साहिबगंज

सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी की है. इस दौरान पुलिस निरीक्षक सहित कई थाना प्रभारी मौजूद थे. जहां आगामी दीपावली व काली पूजा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को बरकरार रखने के उद्देश्य से कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की भूल-चूक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थाना प्रभारी को कहा गया कि क्षेत्र अंतर्गत जिन इलाके, चौक-चौराहे एवं मोहल्ले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, इसकी लिस्ट थाना प्रभारी तैयार करेंगे. किन-किन जगहों पर ज्यादा सुरक्षा की आवश्यकता है, इस मामले में भी थाना प्रभारी चयनित कर इसकी रिपोर्ट सबमिट करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र अंतर्गत जहां-तहां जुआ खेलने एवं अवैध रूप से जुआ का अड्डा चलाने के मामले में शिकायत मिल रही है. इस मामले में थाना प्रभारी अपने क्षेत्र अंतर्गत लगातार पेट्रोलिंग गश्ती बरकरार रखें. इस तरह की सूचना मिलने पर फौरन कार्रवाई करें. वहीं उन्होंने लंबित मामले एवं फरार आरोपियों की तलाश में भी जल्द से जल्द निष्पादन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कड़े शब्दों में निर्देश दिया है. कहा कि पुराने मामले को यथाशीघ्र थाना प्रभारी निष्पादन कर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगे. मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी, अनीश पांडे, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव, बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार एवं एसटी-एससी थाना प्रभारी सन्नी डेविड बारा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >