महेशपुर-अमड़ापाड़ा सड़क पर 11 मई को हुआ था हादसा, पिता ने दर्ज कराया मामला प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर नंदनपाड़ा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 11 मई को एक मजदूर की मौत हो गयी थी. मामले को लेकर मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ महेशपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर मुस्लिम टोला निवासी राजू खां ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उसका पुत्र सबूर खां उर्फ पिंटू खां बीते 11 मई 2026 को सोलपटिया में मजदूरी करने गया था. मजदूरी कर वापस लौटने के दौरान महेशपुर-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर नंदनपाड़ा और आनंदपुर गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. आवेदन में कहा गया है कि दुर्घटना के बाद उसका पुत्र घटनास्थल पर घंटों बेहोशी की हालत में पड़ा रहा. आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे महेशपुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पिता के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना कांड संख्या 70/26 के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
हादसे के बाद घंटों बेहोश पड़ा रहा मजदूर, समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से मौत
महेशपुर-अमड़ापाड़ा सड़क पर 11 मई को नंदनपाड़ा के पास एक मजदूर सबूर खां की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घायल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने महेशपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कांड संख्या 70/26 के तहत जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

साहिबगंज (फाइल फोटो)