साहिबगंज में डीबीएल के पुल निर्माण साइट पर हादसा, एक मजदूर की मौत, 2 घायल

साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा नदी पर फोरलेन पुल बना रही कंपनी डीबीएल के साइट पर दुर्घटना हो गई है. इसमें एक युवक की मौत हो गई. 2 घायल हैं.

झारखंड के साहिबगंज जिले में साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण कर रही कंपनी डीबीएल के साइट पर बुधवार की सुबह एक हादसा हो गया. सुरक्षा में हुई चूक के कारण एक मजदूर की मौत हो गयी, 3 अन्य घायल हो गये.

साहिबगंज के कोदरजन्ना गांव का रहने वाला था शत्रुघ्न मंडल

मरनेवाला साहिबगंज के बड़ी कोदरजन्ना गांव निवासी हरदेव मंडल का पुत्र शत्रुघ्न मंडल (25) था. वहीं महादेवगंज निचला टोला निवासी अमरनाथ यादव के 18 वर्षीय पुत्र लालजी यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर मालदा रेफर कर दिया. वहीं निचला टोला निवासी राजकिशोर यादव के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

मशीन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

घटना के संबंध में घायल मुकेश ने बताया कि वह शत्रुघ्न, लालजी यादव एवं वीरू यादव के साथ मशीन में रड की वेल्डिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान मशीन में आयी तकनीकी खराबी के कारण मशीन बंद नहीं हुआ और रड मशीन से छिटक गया, जिसकी चपेट में आने से शत्रुघ्न मंडल की मौत हो गयी. लालजी यादव व वह खुद भी घायल हो गया.

पुलिस पदाधिकारियों ने लिया साइट का जायजा

मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना एसआइ उमाकांत ओझा एवं जिरवाबाड़ी थाना के एसआइ लव कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. वहीं, शत्रुघ्न की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक शत्रुघ्न के चचेरे भाई मिथिलेश कुमार ने बताया कि शत्रुघ्न करीब डेढ़ साल से डीबीएल कंपनी में काम कर रहा था. शत्रुघ्न अगर सेफ्टी किट पहना होता, तो उसकी मौत नहीं होती. उनके सिर पर रॉड से चोट लगी है. अगर कैप पहना होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता.

चंडीगढ़ में रहते हैं मृतक के माता-पिता

शत्रुघ्न के माता-पिता चंडीगढ़ में रहते हैं. शत्रुघ्न अपने बड़े पापा व बड़ी मम्मी के पास रहता था. परिजनों का आरोप है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही डीबीएल कंपनी अपने मजदूरों को सेफ्टी किट तक उपलब्ध नहीं कर पा रही है.

क्या कहते हैं कंपनी के मैनेजर

सभी तरह की सेफ्टी का ध्यान देते हुए उसे पूरा किया जायेगा. मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिलेगा. घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा.

भानु प्रताप सिंह, डीबीएल कंपनी के मैनेजर

Also Read : राजमहल की हसीना बीबी पर उसके प्रेमी फर्रुखाबाद के मनीष ने क्यों किया एसिड अटैक? साहिबगंज के एसपी ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >