प्रकृति के प्रति जिम्मेदार नहीं बने, तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

पीएलवी व न्याय मित्रों ने चलाया प्रभावशाली जन-जागरुकता अभियान, बोले डालसा सचिव

साहिबगंज

झालसा, रांची के निर्देशानुसार पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जिले में पीएलवी व न्याय मित्रों ने प्रभावशाली जन-जागरुकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. स्वच्छ एवं हरित साहिबगंज निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया. स्वच्छ पर्यावरण-सुरक्षित जीवन जैसे संदेशों के साथ लोगों को प्रेरित किया गया. बैनर, पोस्टर और जनसंवाद के माध्यम से आमजन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया. डालसा सचिव विश्वनाथ भगत ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण न केवल एक अधिकार है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व की बुनियाद भी है. कहा कि यदि आज हम प्रकृति के प्रति जिम्मेदार नहीं बने, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. उन्होंने पर्यावरण से जुड़े विधिक प्रावधानों की जानकारी दी. बताया कि जल, वायु एवं भूमि प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं और इनका उल्लंघन दंडनीय है. साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, जल संरक्षण, पौधरोपण एवं स्वच्छता को अपनाकर बड़े परिवर्तन का हिस्सा बनें. कार्यक्रम के दौरान सरकारी पर्यावरणीय योजनाओं, हरित पहल एवं निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गयी. नालसा के हेल्पलाइन संख्या 15100 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >