झामुमो के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ : जिलाध्यक्ष

राजमहल में झामुमो की नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक सम्पन्न

राजमहल. स्थानीय जिला परिषद विवाह भवन के सभागार में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस अवसर पर पहली बार राजमहल आगमन पर जिलाध्यक्ष अरुण सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया. युवा मोर्चा जिला सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान एवं नगर अध्यक्ष मो. आजाद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया. मंचासीन जिला एवं केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया. बैठक में पंचायत व वार्ड स्तर पर गठित कमेटियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि संगठन की जड़ें पंचायत स्तर तक मजबूत हैं और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. उन्होंने त्वरित रूप से संगठन विस्तार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग को मिल सकता है. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि ऐसे लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें. बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेंब्रम, प्रवक्ता राजाराम मरांडी, प्रो. नजरुल इस्लाम, घीसू शेख, सुरेश टुडू सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >