तालझारी झामुमो महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष बनीं स्वर्णलता

तालझारी प्रखंड में झामुमो प्रखंड महिला मोर्चा गठन हेतु गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बसंती हांसदा ने की। सर्वसम्मति से स्वर्णलता मुर्मू को प्रखंड अध्यक्ष, सरोजनी सोरेन को सचिव, मेरी मरांडी को उपाध्यक्ष, सुनिता सोरेन को कोषाध्यक्ष तथा सबिना हेम्ब्रम और शांति मालतो को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री मती बेसरा और कार्यकारिणी सदस्यों बड़की मुर्मू, सनोती मुर्मू, अनिता मालतो, प्रियंका मालतो व रहिता मालतो को भी मनोनीत किया गया। बैठक में जिला सचिव संगीता हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेम्ब्रम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तालझारी. तालझारी प्रखंड परिसर में गुरुवार को झामुमो प्रखंड महिला मोर्चा के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बसंती हांसदा ने की. सर्वसम्मति से महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में स्वर्णलता मुर्मू, सचिव सरोजनी सोरेन, उपाध्यक्ष मेरी मरांडी, कोषाध्यक्ष सुनिता सोरेन, संयुक्त सचिव के रूप में सबिना हेम्ब्रम और शांति मालतो को नियुक्त किया गया. इसके अलावा संगठन मंत्री मती बेसरा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बड़की मुर्मू, सनोती मुर्मू, अनिता मालतो, प्रियंका मालतो और रहिता मालतो को मनोनीत किया गया. मौके पर महिला मोर्चा की जिला सचिव संगीता हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेम्ब्रम, सचिव मो. जहांगीर उर्फ मुन्ना अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुधीर दास, चरण हांसदा, जय प्रकाश भगत सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >