बाढ़ प्रभावित इलाकों का झामुमो नेता किया निरीक्षण

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित रामपुर दियारा, हरप्रसाद दियारा एवं टोपरा क्षेत्र का दौरा किया.

साहिबगंज. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित रामपुर दियारा, हरप्रसाद दियारा एवं टोपरा क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने गंगा के घटते जलस्तर को देखते हुए सदर सीओ को राहत सामग्री वितरण का निर्देश दिया तथा सीएस से महामारी की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की. पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी. निरीक्षण के दौरान गंगा थाना प्रभारी लव कुमार व पुलिस बल मौजूद रहे. उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >