Jharkhand Election 2024: झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर कार से मिले 77,100 रुपए कैश, बॉर्डर पर वाहनों की कड़ी जांच

Jharkhand Election 2024: झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा के बरहरवा चेकपोस्ट से 77,100 रुपए कैश बरामद किए गए हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए वाहनों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में जांच टीम को कार से कैश बरामद करने में सफलता मिली है.

Jharkhand Election 2024: बरहरवा (साहिबगंज), विकास-झारखंड में निष्पक्ष विधानसभा चुनाव-2024 संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश का सख्ती से पालन किया जा रहा है. झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर बरहरवा अंचल क्षेत्र के लाधोपाड़ा में चेकपोस्ट पर कार की तलाशी के दौरान जांच टीम को कैश मिले हैं. बरहरवा अंचलाधिकारी रामजी वर्मा और बरहरवा थाना पुलिस के सहयोग से सघन चेकिंग अभियान के दौरान 77 हजार 100 रुपए कैश बरामद किए गए.

झारखंड में एंट्री करनेवाले सभी वाहनों की हो रही जांच

सीओ रामजी वर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल की ओर से झारखंड में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. वाहन जांच अभियान को लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. उड़न दस्ता की टीम भी लगातार सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की जांच कर रही है. जांच के दौरान बरामद कैश को जब्त करते हुए बरहरवा थाने को सौंप दिया गया है.

निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग की प्राथमिकता

बरहरवा क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है. कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर व रहीमटांड़ के चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया. इस मौके पर बरहरवा थाना पुलिस के पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले 1.91 लाख कैश बरामद, बकरी व्यवसायी से मिले रुपए

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पत्नी, पति से अधिक अमीर, चलती हैं 33 लाख की कार से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >