झारखंड चुनाव में धनबल पर रोक के लिए एजेंसियां सक्रिय, बंगाल के व्यापारी से 2 लाख रुपए जब्त

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबल के प्रवाह पर रोक लगाने के लिए पुलिस और अन्य एजेंसियां सक्रिय हैं. साहिबगंज में 2 लाख रुपए जब्त हुए हैं.

Jharkhand Chunav 2024|बरहरवा (साहिबगंज), विकास कुमार : झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबल पर रोक लगाने के लिए एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद हैं. साहिबगंज जिले में झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पर शुक्रवार सुबह-सुबह एक चेकनाका पर एक व्यवसायी से 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं.

महतापुर चेकनाका पर जांच के दौरान पकड़ाया व्यापारी

साहिबगंज जिले के बरहरवा-फरक्का एनएच-80 के महतापुर के चेकनाका पर जांच के क्रम में एक व्यवसायी के पास से करीब 2 लाख रुपए मिले. पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. उसके रुपए जब्त कर लिए.

पश्चिम बंगाल के मानिकचक का रहने वाला है एनामुल हक

व्यवसायी का नाम एनामुल हक है. वह पश्चिम बंगाल के मानिकचक का रहने वाला है. चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अकमल हुसैन और एएसआई राजनाथ साहा ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी. जानकारी मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह चेकनाका पहुंचे और व्यवसायी से पूछताछ की.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने रुपए जब्त किए

पूछताछ में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो इस राशि को जब्त कर लिया गया. थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए धनबल पर रोक लगाना जरूरी है. इसलिए चेकनाका से गुजरने वाले सभी लोगों की गहनता से जांच की जा रही है.

27 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध सामान और नकद जब्त

झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 25 अक्टूबर तक लगभग 27 करोड़ रुपए के अवैध सामान और कैश जब्त हो चुके हैं. इसके पहले धनबाद जिले में गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान धनबाद, जोड़ापोखर, भौंरा, सिंदरी, मैथन, चिरकुंडा, मुनीडीह, कतरास, लोयाबाद, बरोरा थाना क्षेत्र में 20 लाख से अधिक नकद के अलावा 2.639 किलोग्राम चांदी के जेवर जब्त किए गए थे.

Also Read

DHANBAD NEWS : 2.6 किलो चांदी के जेवर, 20 लाख से अधिक कैश जब्त

Income Tax Raid: गिरिडीह में 2 व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

ACB की छापेमारी पूरी, हजारीबाग SDO के आवास से 22 लाख नकद मिले, CO के घर से संपत्ति के दस्तावेज बरामद

dhanbad news : विस चुनाव : वाहन जांच के दौरान जिले में 95.13 लाख रुपये जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >