दो माह से बाहर हैं गृहस्वामी, घर से लाखों के नकदी-जेवर की चोरी

दो माह से बाहर हैं गृहस्वामी, घर से लाखों के नकदी-जेवर की चोरी

रतनपुर पलटनिया की घटना, पौधों को पानी देने आयी बच्ची ने खुला देखा गेट प्रतिनिधि, बरहरवा. थाना क्षेत्र के रतनपुर पलटनिया रोड स्थित एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी अक्षय कुमार सेन अपने इलाज के सिलसिले में करीब दो महीने पहले घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे. शुक्रवार की संध्या, उनकी एक परिचित बच्ची प्रतिदिन की तरह कैंपस में लगे फूल-पौधों को पानी देने आई थी. जब वह कैंपस के अंदर पहुंची, तो उसने देखा कि मुख्य द्वार खुला हुआ है. उसने तत्काल अक्षय कुमार सेन को फोन कर इस बारे में जानकारी दी. अक्षय कुमार सेन ने अपने कुछ रिश्तेदारों को घर जाकर स्थिति देखने को कहा. जब रिश्तेदार और अन्य लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे. घर से कीमती सामान, जेवरात और कुछ नकदी गायब थी. अलमारी, दरवाजे और खिड़कियां भी टूटी हुई पाई गईं. अक्षय कुमार सेन ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी बरहरवा थाना पुलिस को दूरभाष पर दे दी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. उन्होंने यह भी बताया कि वे कल बरहरवा पहुंच रहे हैं और घर पहुंचने के बाद ही यह आकलन कर सकेंगे कि चोरों ने किन-किन सामानों की चोरी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >